नई दिल्ली: GPAT 2021 Result: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है. परीक्षा की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है, साथ ही इन पर 11 मार्च तक आपत्तियां भी ली जा चुकी हैं. ऐसे में अब परीक्षा का रिजल्ट कभी भी आ सकता है. रिजल्ट (GPAT Result 2021) के साथ NTA इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की (GPAT 2021 Final Answer Key) भी जारी करेगा. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. रिजल्ट देखने के लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. बता दें कि जीपैट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 27 फरवरी 2021 को किया गया था. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. 
 
GPAT 2021 Result यूं करें चेक
 
नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से देखें अपना रिजल्ट..
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट कर लॉग इन करें.
स्टेप 4: इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब आप अपना रिजल्ट चेक कर लें.
 
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विभिन्न एम फार्मा कोर्सों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा का आयोजन करती है. इस परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाते हैं. इसमें हर प्रश्न चार अंको का होता है. इसमें कुल 500 अंकों के पेपर आते हैं. यह परीक्षा देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जाती है.