नई दिल्ली: GPAT 2021 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, GPAT 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 45,504 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था जिनमें से 4,447 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है. GPAT 2021 परीक्षा को 27 फरवरी को 121 शहरों में 271 केंद्रों पर आयोजित किया गया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं. 
 
बता दें कि रिजल्ट से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए क्वेश्चन पेपर और 'आंसर की' जारी की थी. 'आंसर की' जारी करने के साथ ही एजेंसी ने कैंडिडेट्स को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 मार्च तक का समय दिया था. आपत्तियाों के बाद एजेंसी ने रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी की है.
 
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
 
GPAT 2021 Result यूं करें चेक
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब लॉगइन डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
स्टेप 4: इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब आप अपना रिजल्ट चेक कर लें.
 
कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स
 
Unreserved- 359-186
 
EWS- 185-155
 
OBC- 185-152
 
SC- 185-114
 
ST- 183-87
 
आपको बता दें कि ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस परीक्षा है जो कि मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के जरिए टॉप फॉर्मेसी कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन मिलता है. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है. इसमें कुल 125 प्रश्न पूछे जाते हैं. हर प्रश्न चार अंको का होता है. इसमें कुल 500 अंकों के पेपर आते हैं.