नई दिल्ली: GPAT Answer Key 2021: जीपैट परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी कर दी जाएगी. ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) की आंसर-की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की जाएगी. GPAT 2021 परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जारी होगी. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वे आंसर-की (GPAT 2021 Answer Key) को इस वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे. स्टूडेंट्स आंसर-की और क्वेश्चन पेपर की मदद से अपने अंक निकाल सकते हैं. अगर स्टूडेंट्स को किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति होगी तो वे उस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इसके लिए उन्हें प्रति सवाल के हिसाब से फीस देनी होगी. आपत्ति के संबंध में अधिक जानकारी आंसर-की के जारी होते ही जारी कर दी जाएगी. 
 
स्टूडेंट्स आंसर-की जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से उसे डाउनलोड कर सकेंगे.
 
GPAT 2021 Answer Key डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए “GPAT Answer Key 2021″ के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर-की आ जाएगी.
स्टेप 5: अब आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
 
आपको बता दें कि जीपैट का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएट फार्मेसी कोर्सेज (MPharma) में एडमिशन के लिए 22 और 27  फरवरी को किया गया था. GPAT 2021 का आयोजन एक कम्पयूटर आधारित परीक्षा (CBT) थी. इस परीक्षा का आयोजन देश के 20 से भी ज्यादा राज्यों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाते हैं. इसमें हर प्रश्न चार अंको का होता है. यानी कुल 500 अंकों के पेपर होचा है. जीपैट परीक्षा के स्कोर को सभी AICTE द्वारा अनुमोदित संस्थानों, विश्वविद्यालय विभागों, कॉलेजों और संबद्ध कॉलेजों द्वारा स्वीकार किया जाएगा. जीपैट 2021 परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च 2021 को जारी कर दिया जाएगा.