GATE 2021 Result: 22 मार्च को आएगा गेट का रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक
<p> ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक गेट परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी किया जाएगा.</p>

नई दिल्ली: GATE 2021 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) द्वारा जल्द ही गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक गेट परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी किया जाएगा. गेट परीक्षा का रिजल्ट गेट आईआईटी बॉम्बे की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सिर्फ इस वेबसाइट पर जाकर ही चेक कर सकेंगे. किसी भी स्टूडेंट को एसएमएस या मेल के जरिए रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी निकालकर रखें जिससे कि उन्हें आखिरी समय में कोई परेशानी न हो.
बता दें कि गुरुवार को गेट परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख थी. GATE 2021 परीक्षा का आयोजन 5,6,7 12, 13 और 14 फरवरी को किया गया था. परीक्षा कोविड नियमों को ध्यान में रखकर आयोजित की गई थी. GATE 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया गया था. पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न थे जिनमें तीन पैटर्न मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs), मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQs), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) शामिल थे.
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स से गेट परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
GATE Result 2021 ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाना होगा.
स्टेप 2: इसके बाद उन्हें वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे आप चेक कर लें.
स्टेप 6: भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट भी ले सकते हैं.
