नई दिल्ली: GATE 2021 Result Declared: गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने गेट परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार रात को जारी किया. गेट परीक्षा का रिजल्ट पहले 22 तारीख को आना था, लेकिन उससे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया. गेट का रिजल्ट आईआईटी बॉम्बे की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल गेट परीक्षा के लिए करीब 9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से करीब 7.1 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से कुल पास होने वाले छात्रों की संख्या 1,26,813 है, इनमें से 98,732 लड़के और और 28,081 लड़कियां शामिल हैं. कुल मिलाकर 17.82 फीसदी छात्र पास हुए हैं. 
 
इससे पहले GATE 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 26 फरवरी को जारी की गई थी. उम्मीदवार इस पर आपत्तियां 4 मार्च, 2021 तक दर्ज करा सकते थे. GATE 2021 की उत्तर कुंजी के लिए प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है.
 
रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - https://appsgate.iitb.ac.in/
 
GATE Result 2021 इन स्टेप्स से करें चेक
 
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे आप चेक कर लें.
स्टेप 6: भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट भी ले सकते हैं.
 
बता दें कि गेट परीक्षा 5,6,7 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की गई थी. GATE 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया गया था. पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न थे जिनमें तीन पैटर्न मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs), मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQs), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) शामिल थे.