नई दिल्ली: GATE 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है. गेट परीक्षा की फाइनल की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी की गई है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से क्वेश्चन पेपर और फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स क्वेश्चन पेपर और आंसर-की से मिलान कर ये जान सकते हैं कि उनके कितने अंक होने वाले हैं. बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन 6,7 12, 13 और 14 फरवरी को किया गया था. GATE 2021 एक कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा थी, जिसके पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न थे जिनमें तीन पैटर्न मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs), मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQs), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) शामिल थे. 
 
GATE Final Answer Key 2021 का डायरेक्ट लिंक 
 
फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
 
https://gate.iitb.ac.in/21_Final_QP.php
 
GATE Final Answer Key 2021 यूं करें डाउनलोड
 
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2- इसके बाद ‘GATE 2021 Question Papers and FINAL Answer Keys’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब हर पेपर का क्वेश्चन पेपर और उसकी फाइनल आंसर-की का लिंक आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 4- अब फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5- अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में फाइनल आंसर-की आ जाएगी.
स्टेप 6- डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
 
जल्द आएगा रिजल्ट
गेट 2021 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि गेट एक ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा है, जिसके जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.