FCI में कई पदों पर वैकेंसी, आज है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें..
<p> इन पदों पर आज शाम तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं. इस भर्ती के जरिए 89 पद भरे जाएंगे.</p>

नई दिल्ली: Sarkari Naukri 2021: FCI में निकले विभिन्न पदों पर आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है. फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Food Corporation Of India) एजीएम एडमिनिस्ट्रेशन, एजीएम टेक्निकल, एजीएम अकाउंट और एजीएम लॉ समेत कई पदों पर भर्तियां करने वाला है. इन पदों पर आज शाम तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं. इस भर्ती के जरिए 89 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह परीक्षा मई या जून में आयोजित की जा सकती है. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ लें.
पदों के नाम और संख्या
असिस्टेंट जनरल मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन- 30 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर टेक्निकल- 27 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर अकाउंट- 22 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर लॉ- 08 पद
मेडिकल ऑफिसर- 02 पद
कुल पदों की संख्या- 89 पद
योग्यता
इस नोटिफिकेशन के तहत असिस्टेंट जनरल मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के पास लॉ की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, उम्मीदवारों की आयु 30 साल से कम होनी चाहिए. असिस्टेंट जनरल मैनेजर टेक्निकल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.SC in Agriculture की डिग्री या एग्रीकल्चर, फूड साइंस या बायो टेक्नोलॉजी से B.tech की डिग्री होनी चाहिए. असिस्टेंट जनरल मैनेजर अकाउंट के लिए चार्टर्ड अकाउंट होना जरूरी है, जबकि असिस्टेंट जनरल मैनेजर लॉ के लिए लॉ में ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव जरूरी है. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 33 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. मेडिकल ऑफिसर के लिए MBBS और 3 साल का अनुभव जरूरी है.
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए - 1,000 रुपए
बाकी अन्य उम्मीदवारों के लिए - कोई फीस नहीं.
यहां होगी परीक्षा
इस वैकेंसी के तहत परीक्षाएं अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएंगी. इसमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उत्तराखंड के देहरादून, राजस्थान के जयपुर, मध्य प्रदेश के भोपाल, झारखंड के रांची, बिहार के पटना और दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में परीक्षाएं कराई जाएंगी.
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitmentfci.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
