दिल्ली पैरेंट्स ने किया प्रदर्शन, प्राइमरी स्कूलों को खोलने की कर रहे हैं मांग
<p> दिल्ली राज्य पब्लिक स्कूलों के प्रबंधन संघ के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी अभिभावक ने कहा कि चूंकि आंगनवाड़ियों, अदालतों, और कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने कामकाज फिर से शुरू कर दिया है, इसलिए प्राथमिक के छात्रों को भी स्कूलों में वापस जाने दिया जाना चाहिए.</p>

दिल्ली: Delhi Parents Protest: अभिभावकों के एक समूह ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कक्षा 1 से 8 के छात्रों को स्कूलों में वापस जाने की मांग की गई है. दिल्ली राज्य पब्लिक स्कूलों के प्रबंधन संघ के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी अभिभावक ने कहा कि चूंकि आंगनवाड़ियों, अदालतों, और कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने कामकाज फिर से शुरू कर दिया है, इसलिए प्राथमिक के छात्रों को भी स्कूलों में वापस जाने दिया जाना चाहिए.
दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर सी जैन ने कहा सरकार को माता-पिता को ऑनलाइन शिक्षण जारी रखने के साथ अपने बच्चों को स्कूल भेजने का विकल्प देना चाहिए.
जैन ने कहा, "सरकार को उन छात्रों के लिए SOP जारी करना चाहिए जो स्कूलों में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें कुछ दिशानिर्देशों का पालन करवा कर स्कूलों में पढ़ने की अनुमति दी जानी चाहिए और बाकी ऑनलाइन माध्यम से जारी रह सकते हैं."
उन्होंने कहा कि स्कूल से एक साल से अधिक समय के बाद, बच्चे निराश हो गए हैं और उनके माता-पिता को अपने काम पर जाने और एक ही समय में बच्चे की शिक्षा का ध्यान रखना मुश्किल हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में शैक्षणिक संस्थान पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद हो गए थे.
