नई दिल्ली: DSSSB Recruitment 2021: अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदारा मौका है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने हाल ही में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 1800 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. अब इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर दें. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2021 है. वैकेंसी की जानकारी, योग्यता और अन्य जानकारी नीचे दी गई है.
 
 
पदों के नाम
टेक्निकल असिस्टेंट
लेबोरेट्री अटेंडेंट
असिस्टेंट केमिस्ट
असिस्टेंट इंजीनियर
जूनियर इंजीनियर
ड्राफ्टमैन
पर्सनल असिस्टेंट
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी)
असिस्टेंट डायरेक्टर
असिस्टेंट ग्रेड-II
स्टेनोग्राफर
सिक्योरिटी सुपरवाइजर
कारपेंटर प्रोग्रामर
टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी)
साइंटिफिक असिस्टेंट 
स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) 
 
योग्यता
10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
 
आवेदन फीस
सामान्य वर्ग – 100 रुपये
महिला, एससी, एसटी वर्ग – कोई फीस नहीं
 
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए टियर 1, टियर 2 परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. चयन के लिए होने वाली परीक्षा पद के हिसाब से होगी.
 
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अप्रैल 2021 (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा.