CMAT Admit Card 2021: जारी हुआ कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड
<p> CMAT Admit Card 2021 Released: सीमैट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2021) के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर cmat.nta.nic.in पर जारी किए हैं. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं</p>

CMAT Admit Card 2021 Released: सीमैट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2021) के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर cmat.nta.nic.in पर जारी किए हैं. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को लॉग इन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करनी होगी. CMAT परीक्षा का आयोजन 31 मार्च 2021 को किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
CMAT 2021 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉग इन करना होगा.
- लॉग इन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
- एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें.
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) CMAT 2021 परीक्षा को देशभर के 153 शहरों में आयोजित करेगा. इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, परीक्षा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में होगी. इसके अलावा मध्यप्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, सागर, इंदौर और जबलपुर में वहीं बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, और पटना में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर और अन्य कई बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
यह परीक्षा देश भर में 1000 से अधिक बिजनेस स्कूल में MBA/ PGDM कोर्स में एडमिशन के लिए होती है. बता दें कि पिछले साल कुल 74,486 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे.
