CMAT 2021 Admit Card: आने वाला है परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
<p> कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड 24 मार्च सुबह 10 बजे से पहले अपलोड कर दिया जाएगा, इस हिसाब से CMAT परीक्षा का एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है.</p>

नई दिल्ली: CMAT 2021 Admit Card: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड 24 मार्च सुबह 10 बजे से पहले अपलोड कर दिया जाएगा, इस हिसाब से CMAT परीक्षा का एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है. सीमैट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार सिर्फ इस वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड (CMAT Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करनी होगी.
CMAT 2021 का आयोजन 31 मार्च को किया जाएगा. यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12/12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6/6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने एडिशनल सेक्शन ''Innovation and Entrepreneurship'' चुना है, उन्हें 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे.
CMAT Admit Card 2021 इन आसान स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए “CMAT 2021 admit card” के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लें.
आपको बता दें कि CMAT 2021 परीक्षा में कुल 500 अंकों के 125 प्रश्न शामिल होंगे.
