CGPSC Prelims Result 2020: छत्तीसगढ़ सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
<p> सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था वे सिर्फ इस वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.</p>

नई दिल्ली: CGPSC Prelims Result 2020: छत्तीसगढ़ सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था वे सिर्फ इस वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. किसी भी उम्मीदवार को ईमेल के जरिए रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा. पास हुए उम्मीदवारों की एक लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में वेबसाइट पर अपलोड की गई है. उम्मीदवार लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. बता दें कि CGPSC ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन 14 फरवरी 2021 को किया था. इस परीक्षा में 2763 उम्मीदवार पास हुए हैं.
CGPSC Prelims Result 2020 इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स प्री परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद WRITTEN EXAM RESULT -STATE SERVICE (PRELIMS) EXAMINATION-2020 (14-03-2021) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, इसनें अपना रोल नंबर सर्च करें.
स्टेप 5: अगर आपका रोल नंबर इसमें है तो आप पास हो गए हैं.
स्टेप 6: आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं.
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2020 के जरिए सरकार के विभिन्न 21 सेवाओं की कुल 175 पदों पर भर्ती की जानी हैं. आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के नोटिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्री परीक्षा 2021 के आधार पर रिक्तियों की कुल संख्या के 15 गुणा उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें मेन परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
