नई दिल्ली: CBSE 10th, 12th Revised Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 और 12 के लिए संशोधित डेट शीट (CBSE Revised Date Sheet 2021) जारी कर दी. जो स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in से डेट शीट की चेक कर सकते हैं. कक्षा 10 के लिए, विज्ञान की परीक्षा अब 21 मई को आयोजित की जाएगी. इससे पहले, इसे 15 मई के लिए निर्धारित किया गया था. गणित की परीक्षा जो 21 मई के लिए निर्धारित की गई थी, अब 2 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
 
कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के लिए, 13 मई को होने वाली भौतिकी परीक्षा को अब 8 जून को आयोजित किया जाएगा. गणित और एप्लाइड गणित की परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी. 
 
आपको बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE Board Exams) 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून को 10वीं की परीक्षाएं खत्म होंगी, जबकि 12वी की परीक्षाएं 14 जून को खत्म होंगी. जबकि पहले 12वीं की परीक्षा 11 जून को खत्म होने वाली थी.
 
परीक्षा सुबह 10 से 10.15 बजे के बीच अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी. छात्रों को उत्तर पुस्तिका में अपना विवरण लिखना होगा. विशेष अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से जांच और हस्ताक्षर किए जाएंगे.