नई दिल्ली: देश भर में कोरोना की बढ़ते मामलों के बीच कल सरकार ने CBSE Board Exam को लेकर बड़ा फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री व उच्च स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक की। जिसमें 10वीं की परीक्षा को रद्द करने तथा 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। 
 
 
सोशल मीडिया पर कई स्टूडेंट्स ,उनके पेरेंट्स तथा कई नेताओं,अभिनेताओं के द्वारा CBSE Board Exam को रद्द कराये जाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री,सचिव  तथा सम्बंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। जिसमें 10वीं की परीक्षा को रद्द करने तथा 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान किया गया। 
 
 
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल "निशंक" ने जानकारी दे की १०वीं के छात्रों को प्रमोट किया जायेगा। जबकि 12वीं की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी है तथा परीक्षा होने की स्थिति में छात्रों को १५ दिन पहले सूचित कर दिया जायेगा। 
 
 
सोशल मीडिया पर मुहिम 
 
सीबीएसई के द्वारा परीक्षाएँ ऑफलाइन होनी प्रस्तावित थी। इसको रद्द  की मांग सोशल मीडिया पर बीते दिनों में #cancelcbseboardexams2021 के हैशटैग के साथ स्टूडेंट्स द्वारा की जा रही थी। कोरोना के बढ़ते मामलो के चलते कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी जा चुकी हैं। अभिनेता सोनू सूद ,कांग्रेस नेता राहुल गाँधी व कांग्रेस सचिव प्रियंका गाँधी ने भी छात्रों का समर्थन किया। ट्विटर के जरिये उन्होंने परीक्षाएं रद्द करने की मांग की।