CBSE ने कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए की ये बड़ी घोषणा
<p> सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र जो COVID-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, उनके लिए स्कूल बाद में 11 जून से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेंगे. </p>

नई दिल्ली: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र जो COVID-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, उनके लिए स्कूल बाद में 11 जून से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेंगे. सीबीएसई द्वारा जारी एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यदि कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रैक्टिकल में अनुपस्थित है या परिवार का कोई सदस्य - माता, पिता, भाई और बहन आदि कोविड पॉजिटिव बताया गया है, तो स्कूल संबंधित क्षेत्रीय के परामर्श से उचित समय पर ऐसे उम्मीदवारों का 11 जून तक प्रैक्टिकल आयोजित करेंगे.
इससे पहले, कोरोनो वायरस महामारी को देखते हुए, सीबीएसई ने छात्रों को परीक्षाओं के लिए केंद्र बदलने की अनुमति दी थी/ बोर्ड ने स्कूलों को 1 मार्च को प्रैक्टिकल परीक्षा और गतिविधियों जैसे प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन शुरू करने की अनुमति दी थी और ये 11 जून तक जारी रह सकते हैं.
सीबीएसई ने पहले स्कूलों से कहा था कि वे प्रैक्टिकल परीक्षा और मूल्यांकन पूरा होने के बाद तुरंत सही अंक अपलोड करें. हालांकि, जो छात्र पुन: परीक्षा के दौरान प्रैक्टिकल के लिए आते हैं, उनके मामले में, स्कूल मैनुअल पुरस्कार सूची के माध्यम से क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने अंक भेजेंगे.
बता दें कि कक्षा 10, 12 के छात्रों के लिए थ्योरी परीक्षा मई-जून के लिए निर्धारित है. सीबीएसई की डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून को समाप्त होंगी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 14 जून तक होंगी.
