नई दिल्ली: CSBC Bihar Police Constable Exam 2021: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा अब 21 मार्च को आयोजित की जाएगी. इससे पहले केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा परीक्षा का आयोजन 14 मार्च को किया जा चुका है. कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. 14 मार्च को हुई लिखित परीक्षा के लिए 6,30,524 उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. इनमें से 90 फीसदी अभ्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए. 14 मार्च की लिखित परीक्षा के लिए राज्यभर में 611 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे. अब 21 मार्च को 2-2 शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, इंग्लिश, गणित और करेंट अफेयर्स के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे.

 
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी शिफ्टी की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए कुल 8415 पदों पर भर्ती की जानी हैं, जिनमें से 3489 पद सामान्य वर्ग, 1470 पद सामान्य वर्ग ईबीसी, एससी के लिए 1307, ओबीसी के लिए 980, ईडब्लूएस के लिए 842, बीसी के लिए 245 और 82 पद एसटी के लिए हैं.
 
अगर आपने 21 तारीख को होने वाली परीक्षा के लिए अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
 
Bihar Police Constable Admit Card यूं करें डाउनलोड
 
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Download your e-Admit Card for Written Examination Scheduled on 14.03.2021 & 21.03.2021 of Constable in Bihar Police & Other Units. (Advt. No. 05/2020) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद Download Exam Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें.
स्टेप 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 6: अब इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 7: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें.