बिहार: Bihar Board 10th, 12th Resul 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा. पहले उम्मीद की जा रही थी कि 12वीं का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2020) इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. लेकिन 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य आगे बढ़ाने के बाद अब रिजल्ट में देरी होने वाली है. बिहार बोर्ड की 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है. 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 24 मार्च और 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक चलेगा. बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में  जारी किया जा सकता है. वहीं, 10वीं का रिजल्ट (BSEB Matric Result 2020) 12वीं के रिजल्ट के कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा. 

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट...

onlinebseb.in
bsebresult.online
bsebonline.org
biharboard.online

थर्ड पार्टी वेबसाइट्स

indiaresults.com
examresults.net 
 
आपको बता दें कि 12वीं की परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी से 13 फरवरी के बीच किया गया था. बिहार स्‍कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB), पटना ने परीक्षा को 1473 केंद्रों पर आयोजित किया था. इस परीक्षा में 13.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. वहीं, 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच किया गया था. 10वीं की परीक्षा राज्य के 1525 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 16 लाख 84 हजार स्टूडेंट्स ने भाग लिया था.

पिछले साल, 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च, 2020 को जारी किया गया था, जबकि 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 26 मई, 2020 को जारी किया गया था.