Bihar Board Matric Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, SMS से यूं कर पाएंगे चेक
<p> बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3:30 बजे की जाएगी. </p>

बिहार: बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3:30 बजे की जाएगी. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा. इससे पहले रविवार को बिहार बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन व मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम पूरा कर लिया. कंप्यूटर पर मार्क्स पहले ही फीड किए जा चुके थे. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर रिजल्ट की घोषणा के समय ही बता दिया था कि मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है. मूल्यांकन समाप्त हो चुका है. मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है.
SMS के जरिए ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट
- सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जाएं.
- यहां BSEB रोलनंबर टाइप करें (BSEB रोलनंबर के बीच स्पेस न रखें)
-
उदहारण के लिए अगर आपका रोल नंबर 12345678 है तो-
ऐसे लिखें. - अब इस मेसैज को 56263 पर भेज दें.
- मैसेज भेजते ही आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा.
21 दिनों में जारी किया गया इंटर का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया गया था. बिहार बोर्ड ने 21 दिनों के अंदर 12वीं का रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड बनाया है. कोरोना के कहर के बावजूद बिहार बोर्ड ने मार्च में ही रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल इंटर परीक्षा में कुल 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस बार भी लड़कियां (80.57 फीसदी) आगे रहीं जबकि 75.71 प्रतिशत लड़के पास हुए. इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी.
