Bihar Board 12th Result 2021: कुछ दिनों में जारी होगा रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक
<p> Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर रहा है. 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च को पूरा हो गया था. अब उम्मीद है कि कुछ दिनों के अंदर बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2021) जारी कर देगा. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार 13 लाख छात्रों को है</p>

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर रहा है. 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च को पूरा हो गया था. अब उम्मीद है कि कुछ दिनों के अंदर बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2021) जारी कर देगा. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार 13 लाख छात्रों को है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होली से पहले बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहे हैं.
Bihar Board Inter Result इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट नीचे दिए गई वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा.
onlinebseb.in
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboard.online
biharboard.ac.in
Bihar Board 12th Result 2021 यूं कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट जैसे biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर दें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट ले लें.
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था. इसके पहले साल 2019 में बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया था.
