Bihar Board: नंबर से संतुष्ट नहीं हैं तो स्क्रूटनी के लिए 1 अप्रैल से कर सकते हैं आवेदन
<p> BSEB 12th Result 2021 Scrutiny Process: बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. कई छात्र ऐसे होंगे जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, ऐसे छात्रों के पास स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका है.</p>

BSEB 12th Result 2021 Scrutiny Process: बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. कई छात्र ऐसे होंगे जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, ऐसे छात्रों के पास स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका है. अगर आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो 1 अप्रैल से शुरू हो रही, स्क्रूटनी की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल छात्र यदि अपने किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपने उस विषय की उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी हेतु वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 1 अप्रैल 2021 से 7 अप्रैल 2021 तक 70 रुपये प्रति विषय की दर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Board 12th Scrutiny 2021 के लिए ऐसे कर पाएंगे आवेदन
स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए आपके पास 01 अप्रैल 2021 से लेकर 07 अप्रैल 2021 तक का समय रहेगा. इसके लिए प्रति विषय 70 रुपये फीस देनी होगी.
बिहार बोर्ड ने 21 दिनों में रिजल्ट निकाल बनाया रिकॉर्ड
बिहार में इंटर की परीक्षा 13 फरवरी, 2021 को खत्म हुई थी. इसके बाद पहली बार नौंवीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड पैटर्न के आधार पर 4 मार्च को खत्म हुई. 5 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू हुआ. इस दौरान 71.59 लाख कॉपियां और 71.59 लाख ओएमआर शीट की जांच की गई. बोर्ड ने 21 दिनों में रिजल्ट घोषित कर कर रिकॉर्ड बनाया है.
