BSEB 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
<p> बिहार बोर्ड ने 21 दिनों में 12वीं का रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस साल बिहार बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल की तरह ही सबसे पहले जारी किया गया है</p>

बिहार: बिहार बोर्ड ने 21 दिनों में 12वीं का रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस साल बिहार बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल की तरह ही सबसे पहले जारी किया गया है. बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस साल कुल 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80.57 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 75.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं. ये परीक्षा 13 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. रिजल्ट घोषित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा है, ‘तीनों संकाय में टॉपर बेटियां हैं. ये बहुत खुशी की बात है. सरकार की नीतियों के सफल होने का रिजल्ट है. बेटियों के बीच शिक्षा के प्रचार प्रसार का सूचक है. तभी बेटियां तीनों संकाय में आगे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है.’
12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने छात्रों को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”12वीं की परिक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं. सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, आप जीवन में और भी आगे बढ़ें और अपनी उपलब्धियों से बिहार का गौरव बढ़ाएं.”
ये हैं टॉपर्स
बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स के टॉपर मधु भारती और कैलाश कुमार रहे, इन्हें 92.6 फीसदी अंक मिले हैं. वहीं, कॉमर्स में सुगंधा और साइंस में सोनाली ने टॉप किया है.
स्ट्रीम के हिसाब से टॉपर्स नीचे दिए गए हैं..
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स
1. मधु भारती, आर लाल कॉलेज, खगड़िया (मार्क्स: 463), कैलाश कुमार, सिमुलतला अवसिया विद्यालय, जमुई (मार्क्स: 463)
2. नंदनी भारती, टीएनबी कॉलेज, भागलपुर (मार्क्स: 461)
3. अभिषेक कुमार, एम। मेमोरियल उर्दू एच / एस, गोपालगंज (मार्क्स: 460)
4. स्वेता रानी, एल.एस.टी. कॉलेज, नालंदा (मार्क्स: 458)
5. शाल्वी कुमारी, गुलाब मेमोरियल कॉलेज, डब्ल्यू. चंपारण, (मार्क्स: 455), प्रिया कुमारी, +2 प्रोजेक्ट बालिका एच / एस, डब्ल्यू चंपारण (मार्क्स: 455)
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स
1. सुंगधा कुमारी - एसएन सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद - 471 अंक
2. मौ. चांद - इंटर हाई स्कूल, किशनगंज - 470 अंक
3. प्रीति सिंह - एमपी हाई स्कूल, बक्सर - 468 अंक
4. मौ. अहतशम - इंटर हाई स्कूल, किशनकंज, 468 अंक
5. शाहिमा बानो - एसएन सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद - 467 अंक
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स
1. सोनाली कुमारी - नालंदा - 471 अंक
2. अमन राज - पटना- 470 अंक
3. नवीन कुमार - नालंदा, 470 अंक
4. मौ. शाकिब - चंपारण - 469 अंक
5. कल्पना कुमारी, चंपारण - 468 अंक
