BSEB 12th Result 2021: बिहार इंटर के टॉपर्स को मिलेंगे 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल
<p> बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार की घोषणा की है. बिहार बोर्ड टॉपर्स को 1 लाख रुपये तक देगा. साथ ही उन्हें लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर भी दिया जाएगा.</p>

बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार की घोषणा की है. बिहार बोर्ड टॉपर्स को 1 लाख रुपये तक देगा. साथ ही उन्हें लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर भी दिया जाएगा. बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक इंटरमीडिएट 2021 में कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप एवं एक Kindle-E-Book Reader दिया जाएगा. वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले छात्रों को भी लैपटॉप और Kindle-E-Book Reader मिलेगा, लेकिन उन्हें राशि कम दी जाएगी. दूसरे स्थान वाले छात्रों को 75 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. इतना ही नहीं बोर्ड चौथे और पांचवे स्थान पर आने वाले छात्रों को भी पुरस्कार देगा. चौथे और पांचवे स्थान पर पहुंचे छात्रों को 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप दिया जाएगा.
इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षा 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी. तीनों स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) में कुल 10 लाख 45 हजार 950 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स के टॉपर मधु भारती और कैलाश कुमार रहे, इन्हें 92.6 फीसदी अंक मिले हैं. वहीं, कॉमर्स में सुगंधा और साइंस में सोनाली ने टॉप किया है. कॉमर्स में 91.48 फीसदी छात्र हुए पास.. आर्ट्स में 77.97 और साइंस में 76.29 फीसदी रिजल्ट रहा है.
तीनों स्ट्रीम में लड़कियां लड़कों से आगे हैं. इंटर परीक्षा में इस साल कुल 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस परीक्षा में 80.57 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 75.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं.
