बिहार: Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड आज दोपहर 3 बजे परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा. इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद होंगे. बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा. बिहार बोर्ड की मानें तो इंटर परीक्षा समाप्त होने के मात्र 40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किया जा रहा है. इंटर की परीक्षा का आयोजन एक से 13 फरवरी तक किया गया था.
 
बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से कुल 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं शामिल हैं.
 
Bihar Board 12th Result 2021 इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
 
स्टेप 1: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर दें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट ले लें.
 
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट का लिंक 25 मार्च को दोपहर में एक्टिव किया गया था. कुछ समय बाद इस लिंक को हटा लिया गया था. दरअसल, बिहार बोर्ड टेस्टिंग कर रहा था. लेकिन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को इस ट्रायल के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. छात्र काफी कंफ्यूज थे कि रिजल्ट आया है या नहीं.