बिहार: Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. बिहार के शिक्षा मंत्री आज दोपहर 3:30 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और अपर मुख्य सचिव संजय कुमार उपस्थित होंगे. आज 16 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट (Bihar Board result 2021) का इंतजार खत्म हो जाएगा. ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा. 
 
 
Bihar Board 10th Result 2021 यूं कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर दें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट ले लें.
 
 
इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
 
onlinebseb.in
 
biharboardonline.bihar.gov.in
 
biharboardonline.com
 
biharboard.online.in
 
 
पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने नंबर
बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने हर बोर्ड की तरह एक पासिंग क्राइटेरिया बना रखा है, जिसके मुताबिक हर छात्र को परीक्षा में पास होने के लिए 30 फीसदी अंक लाने होते हैं.
 
 
पिछले वर्ष का मैट्रिक रिजल्ट
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था. पिछले वर्ष (2020) बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए थे. परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया था.