Bihar Board 10th Result: जानिए कब आएगा बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट
<p> बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा. इसकी जानकारी खुद बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी थी. 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 10वीं के 16 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है</p>

बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा. इसकी जानकारी खुद बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी थी. 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 10वीं के 16 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहे.
कहा जा रहा है कि मैट्रिक के टॉपर वेरिफिकेशन, मेरिट लिस्ट, टॉपरों की कॉपियों की री-चेकिंग जैसे कार्य कुछ दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे. टॉपरों के इंटरव्यू व वेरिफिकेशन होने के बाद रिजल्ट की डेट जारी कर दी जाएगी. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी करने के एक दिन पहले रिजल्ट घोषित करने की तारीख जारी करेगा.
इस साल बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के लिए 8 लाख 37 हजार 803 लड़कों और 8 लाख 46 हजार 663 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. कुल मिलाकर 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था.
पिछले साल कैसा रहा था मैट्रिक का रिजल्ट
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था. कोरोना महामारी के कारण इस रिजल्ट में देरी हुई थी. मैट्रिक परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इनमें से 4,03,392 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए थे. 10वीं की परीक्षा में हिमांशु राज ने 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया था.
