Bihar Board 10th Result: 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा जारी, जानें डिटेल
<p> <strong> </strong>बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2021) जारी कर दिया है, इसी के बाद अब 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. </p>

बिहार: Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2021) जारी कर दिया है, इसी के बाद अब 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब बिहार बोर्ड अप्रैल में 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. हालांकि रिजल्ट (BSEB 10th Result 2021) जारी करने को लेकर अभी कोई तारीख (Bihar Board 10th Result Date 2021) नहीं आई है. बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की जानकारी दी गई है. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू है. बता दें कि बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 09 मार्च को खत्म हो गई थीं. इसके बाद ही कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू हो गया था.
वहीं, 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो इस साल इंटर में कुल 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80.57 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 75.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं.
इस साल बिहार में इंटर परीक्षा के आर्ट्स में 1,09,530 छात्र फर्स्ट डिविजन, 3,29,926 सेकेंड डिविजन और 1,27,194 थर्ड डिविजन से पास हुए. वहीं कॉमर्स में 37,258 छात्र फर्स्ट डिविजन, 24,242 सेकेंड डिविजन और 6,106 थर्ड डिविजन रहे हैं. साइंस में 2,14,657 छात्र फर्स्ट डिविजन, 1,88,574 सेकेंड डिविजन और 8036 थर्ड डिविजन से पास हुए.
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है. आपको बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 के बीच कराई गई थी. इसमें करीब 13.5 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं हैं.
