बिहार: Bihar Board 10th Result 2021 Declared: बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी कर दिया गया है. इस साल का रिजल्ट 78.17 फीसदी रहा है. बिहार बोर्ड ने इस बार टॉपर्स के मामले में रिकॉर्ड बना डाला है. इस साल टॉप 10 में 101 छात्रों ने जगह बनाई है. पहली रैंक पर तीन स्टूडेंट्स ने कब्जा जमाया है. सिमुलतला की छात्रा और उनकी क्लासमेट शुभदर्शनी को 484 अंक मिले हैं. इसके अलावा बलदेव हाई स्कूल दिनारा रोहतास के संदीप कुमार ने भी 484 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है. इस बार टॉप 10  में सिमुलतला स्कूल से 13 स्टूडेंट शामिल हैं.
 
 
बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट (Bihar Board 10th Toppers)
 
1. पूजा कुमारी- 484
2. शुभ दर्शनी- 484
3. संदीप कुमार- 484
4. दिपाली आलोक- 483
5. अमीशा कुमारी- 483
6. तनु श्री- 483
7. पवन कुमार – 483
8. उत्कर्ष नारायण भारती – 483
9. प्रियंका कुमारी- 483
10. तनु कुमारी -483
 
 
बता दें कि इस साल कुछ 16,84,466 छात्रों ने 10वीं परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था इसमें से 16,54,171 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 12,93,054 छात्र पास हुए हैं. वहीं 4,13,087 छात्र फर्स्ट डिविजन से, सेकेंड डिविजन से 5,00,615 छात्र और थर्ड डिविजन से 3,78,980 छात्र पास हुए हैं. बता दें कि बिहार बोर्ड रिजल्ट और परीक्षा के मामले में अपनी छवि सुधारने में लगातार प्रयास कर रहा है. इसी का नतीजा है कि 2019 से लगातार तीसरा साल है, जब बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है.