Bihar Board 12th Result 2021: इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट
<p> बिहार विद्यालय समिति द्वारा आज 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा. इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा.</p>

बिहार: Bihar Board 12th Result 2021 Date and Time: बिहार विद्यालय समिति द्वारा आज 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा. इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट का 13 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार है. इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 के बीच आयोजित की गई थीं. इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं हैं. वहीं, पिछले साल 12 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था.
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक...
onlinebseb.in
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboard.online
biharboard.ac.in
इल पर SMS के जरिए Result करें चेक
1. साइंस के लिए BSEB12S स्पेस रोल नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेज दें.
3. आर्ट्स के लिए BSEB12A स्पेस रोल नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेज दें.
4. कॉमर्स के लिए BSEB12C स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेज दें.
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतते हुए परीक्षा ली गयी थी. बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड होगा जो 2021 की इंटर परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी कर रहा है. इस बार कोरोना के कारण बोर्ड से हर विषय में सौ फीसदी विकल्प दिया था. इससे छात्रों को परीक्षा देने में काफी सुविधा हुई.
