Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
<p> बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Intermediate Result 2021) जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है. </p>

बिहार: Bihar Board 12th Result 2021 Declared: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Intermediate Result 2021) जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है. इस मौके पर बिहार बोर्ड (Bihar Board) के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर सचिव मौजूद रहे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है. इंटर परीक्षा में राज्यभर से कुल 13,50,233 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॅार्म भरा था, जिसमें 7,03,693 छात्र तथा 6,46,540 छात्राएं हैं. सिर्फ पटना जिले में 80,882 छात्र हैं जिसमें से 39,093 छात्राएं एवं 41,789 छात्र हैं.
Bihar Board Inter Result 2021 इस डायरेक्ट लिंक से देखें
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
http://inter.onlinebseb.in/
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
onlinebseb.in
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboard.online.in
biharboard.ac.in
कैसा था पिछले साल का रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2020 में कुल 80.44 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. इंटर साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में टॉप किया. वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने. कला स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया. इंटर परीक्षा 2020 में प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए थे.
