BPSSC SI PET Admit Card 2021: एसआई, सर्जेंट, भर्ती पीईटी के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
<p> बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग 15231 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था.</p>

नई दिल्ली: BPSSC SI PET Admit Card 2021: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर, सर्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) व सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) भर्ती 2019 के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफलता मिली थी वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करनी होगी.
BPSSC SI PET Admit Card 2021: इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
https://apply-bpssc.com/bpsscpetadmitcards/searchApplication
BPSSC SI PET Admit Card 2021: ऐसे भी कर सकते हैं डाउनलोड
स्टेप 1 - सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Download Admit Card of PET for the post of Police Sub Inspector, Sergeant, Assistant Superintendent Jail (Direct recruitment) in Bihar Police. (Advt. No. 01/2019) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें.
स्टेप 4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5- अब इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें.
कब होगी PET? (BPSSC SI PET Exam)
बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन द्वारा बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर, सर्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा को 15 मार्च 2021 से शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजकीय उच्च विद्यालय पटना हाई स्कूल, गर्दनीबाग, पटना के खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा.
बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग 15231 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था. बिहार पुलिस दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के तीनों पदों के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवम्बर 2020 को हुई थी. मुख्य परीक्षा में कुल 47987 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इस भर्ती जरिए 2446 पदों को भरा जाएगा.
