BPSC 66th Prelims Result 2021 Released: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने 66वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 8997 उम्मीदवार पास हुए हैं. जिन उम्मीदवारों ने प्री परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. सफल उम्मीदवारों में 3497 अनारक्षित, 902 ईडब्ल्यूएस, 1503 एससी, 78 एसटी, 1586 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1199 पिछड़ा वर्ग एवं 232 पिछड़े वर्ग की महिला वर्ग से हैं. इस परीक्षा के लिए कुल 4,49,450 लाख उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी किया गया था, जिसमें से सिर्फ 2,80,882 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा में भाग लिया था.
 
जो उम्मीदवार प्री परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब मेन परीक्षा में भाग लेना होगा. मेन परीक्षा की तारीखों के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिए गए तरीके से चेक कर सकते हैं.
 
BPSC 66th Prelims Result ऐसे करें चेक
 
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Results: 66th Combined (Preliminary) Competitive Examination. के लिंक पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी.
- इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें.
 
(अगर आपका रोल नंबर इसमें है तो आप पास हो गए हैं.)
 
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों को भरा जाना है, इसमें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के लिए 42 पद, डिस्ट्रिक्ट कमांडर के पोस्ट पर 3, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के 13, जूनियर इलेक्शन ऑफिसर के पद पर दो सीट, प्लानिंग ऑफिसर के पद पर 6 सीट, बिहार प्रोबेशन ऑफिसर के पद पर 25 सीट, एडीशनल डिस्टिक ट्रांसपोर्ट ऑफीसर के पद पर 40 सीट, सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर 210 सीटें, ब्लॉक पंचायत स्टेट ऑफिसर के पद पर 216 सीटें, रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर 84 और बाकी अन्य पद शामिल हैं.