नई दिल्ली: BHU Research Entrance Test Postponed: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने आज, 2 अप्रैल के लिए निर्धारित रिसर्च प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा. आज गुड फ्राइडे की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को स्थगित (BHU RET Postponed) किया गया है. इसकी संबंध में बीएचयू की ऑफिशियल  वेबसाइट पर जानकारी भी दी गई है. स्टूडेंट्स इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाना होगा. 
 
 
BHU सितंबर 2020 और मार्च 2021 में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पंजीकरण के लिए सभी पीएचडी विषयों, एकीकृत एमफिल-पीएचडी और एमफिल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आरईटी 2020-21 का आयोजन करेगा. रिसर्च प्रवेश परीक्षा देश भर में ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.
 
 
बीएचयू रिसर्च प्रवेश परीक्षा भाग ए दो घंटे की अवधि का होगा. आरईटी में तीन अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. प्रश्न तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता के मूल्यांकन पर होंगे. आरईटी / एमफिल में सभी विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा में  निगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा. जिन सवालों को हल नहीं किया गया है उन पर कोई अंक नहीं होगा.