यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ा दिन, आज आएगा रिजल्ट ; जानिए कैसे चेक करे परिणाम
यह परीक्षाफल "माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज" से घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् यानि यूपी बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम आज 25 अप्रैल 2023 को अपराह्न 1.30 बजे जारी किए जाएंगे। यह परिणाम छात्रों के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन परिणामों के आधार पर ही उन्हें अगली कक्षा में दाखिला मिलेगा।
यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष( 2022-23) करीब 55 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। यह परीक्षाफल "माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज" से घोषित किए जाएंगे।
हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं :-
• सबसे पहले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का पता https://upmsp.edu.in/ है। छात्र एन०आई०सी० की वेबसाइट upresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
• वेबसाइट पर जाने के बाद, छात्रों को रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
• जानकारी जमा करने के बाद छात्र अपने परिणाम की स्थिति जान सकते हैं।
• छात्रों को अपना परिणाम डाउनलोड करने या प्रिंट करने के लिए विकल्प भी मिलेगा।
• यदि छात्रों को इस प्रक्रिया में कही भी कोई समस्या आती है, तो वे अपने स्कूल या कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
छात्रों को यह भी धयान रखना चाहिए कि यह परिणाम केवल एक मापदंड है। छात्रों को आगे बढ़ने हेतु अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से काम करना चाहिए।
