All India Bar Examination (AIBE) Result: जल्द आएगा बार एग्जाम का रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक
<p> All India Bar Examination (AIBE) 15 Result: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. हालांकि इस परीक्षा के रिजल्ट की तारीख अब तक जारी नहीं की गई है. लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट मार्च के चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. इस हिसाब से जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है</p>

All India Bar Examination (AIBE) 15 Result: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. हालांकि इस परीक्षा के रिजल्ट की तारीख अब तक जारी नहीं की गई है. लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट मार्च के चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. इस हिसाब से जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XV (AIBE-XV) का आयोजन 24 जनवरी, 2021 को किया गया था. यह परीक्षा देश भर के 52 शहरों में हुई थी. इसके लिए 140 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 1,20,000 एडवोकेट शामिल हुए थे.
All India Bar Examination (AIBE) 15 Result ऐसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे चेक कर लें.
अगले एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जारी
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. हाल ही में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मार्च की गई थी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (AIBE Exam Registration) कर सकते हैं. जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें 2 अप्रैल तक आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) इस परीक्षा का आयोजन करेगा.
क्या है ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) एक राष्ट्रीय स्तर की कानून परीक्षा है. भारत में लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रैक्टिस करने के लिए यह परीक्षा पास करना जरूरी है. लॉ के क्षेत्र में ग्रेजुएट छात्रों को यह परीक्षा देनी होती है. इसके अलावा फाइनल ईयर के छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते है. यह परीक्षा नेशनल लेवल पर आयोजित की जाती है.
एडवोकेट शामिल हुए थे.
