AIBE 16: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन स्थगित, आवेदन की लास्ट डेट भी बढ़ी
<p> बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 16 को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा पहले 25 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई थी. अब इसकी संशोधित तारीख जल्द आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी की जाएगी.</p>

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 16 को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा पहले 25 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई थी. अब इसकी संशोधित तारीख जल्द आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी की जाएगी. इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. इससे पहले, AIBE 16 रजिस्ट्रेशन विंडो 31 मार्च को बंद होनी थी. एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीख जारी होने की तारीख जल्द जारी की जाएगी. एआईबीई एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित विवरण होगा.
इससे पहले बार काउंसिल ने घोषणा की थी कि उम्मीदवारों के साथ परीक्षा हॉल में कोई भी किताबें, नोट्स या अध्ययन सामग्री की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवारों को बिना नोट के केवल बेयर एक्ट्स ले जाने की अनुमति होगी.
क्या है AIBE परीक्षा?
AIBE एक राष्ट्रीय स्तर की सर्टिफिकेट परीक्षा है जो कानून के स्नातकों के लिए या उनके अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में उन स्नातकों के लिए आयोजित की जाती है. एआईबीई पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस के सर्टिफिकेट (सीओपी) से सम्मानित किया जाएगा. यह उन्हें देश में कानून की प्रैक्टिस करने की अनुमति देगा.
ऐसे करें आवेदन
ऑल इंडिया बार परीक्षा (All India Bar Exam) में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑल इंडिया बार परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं. यहां होम पेज पर Registration (AIBE-XVI) के लिंक पर क्लिक करें. इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन के लिए कहा जाएगा. यहां मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म (AIBE Application Form) भर सकते हैं.
