नई दिल्ली: All India Sainik School Entrance Exam Answer Key: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम 2021 की आंसर-की जारी कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की आंसर-की (AISSEE Answer Key 2021) ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जारी की है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा की आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. अगर आपको आंसर-की में किसी सवाल का उत्तर गलत लगता है तो आप उसे चैलेंज भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा.
 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम 2021 का आयोजन 10 जनवरी को देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था. स्टूडेंट्स से आपत्तियां मिलने के बाद आंसर-की फाइनल आंसर-की तैयारी की जाएगी. इसके बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम 2021 का रिजल्ट10 मार्च 2021 से पहले जारी कर दिया जाएगा. 
 
 
AISSEE Answer Key 2021: ये है आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
AISSEE Answer Key 2021 Direct Link
 
AISSEE Answer Key 2021 ऐसे भी कर सकते हैं डाउनलोड
 
स्टेप 1: आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें.
स्टेप 4: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5: अब इसे डाउनलोड कर लें.