AISSEE 2021: सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
<p> सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक साइट aissee.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. </p>

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने आज, 13 मार्च, 2021 को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक साइट aissee.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करना होगा. एनटीए स्कूल-वार, कक्षा-वार, लिंग-वार और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार और जारी करेगा. योग्यता सूची संबंधित सैनिक स्कूलों की वेबसाइटों पर भी प्रदर्शित की जाएगी.
सैनिक स्कूलों के कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए AISSEE 2021 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 7 फरवरी, 2021 को पेपर-पेन मोड में देश के 176 शहरों में स्थित 381 केंद्रों पर किया गया था.
AISSEE 2021 Sainik School Entrance Exam Result ऐसे करें चेक
स्टेप 1: उम्मीदवार आधिकारिक साइट aissee.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए AISSEE 2021 NTA Score के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक कर लें.
स्टेप 6: भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.
आपको बता दें कि परीक्षा के बाद प्रश्न, फाइनल आंसर-की, OMR शीट और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं को 4 मार्च, 2021 से 6 मार्च, 2021 तक एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से चुनौतियां मांगी गई थीं.
