नई दिल्ली: AIMA MAT February 2021 Result Released: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मै मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट aima.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग इन करना होगा.  मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT 2021) इस बार तीन अलग-अलग मोड में आयोजित किया गया था -IBT, PBT और CBT. IBT का अर्थ है इंटरनेट बेस्‍ड टेस्ट मोड, PBT का मतलब है पेपर बेस्ड टेस्ट मोड और CBT का मतलब है कंप्यूटर बेस्‍ड टेस्ट मोड. 
 
 
इनमें से, PBT और CBT MAT एग्‍जाम के पुराने मोड थे, जबकि IBT मोड में पहली बार परीक्षा हुई है. IBT यानी इंटरनेट बेस्‍ड टेस्ट मोड में परीक्षा कराने का उद्देश्य छात्रों को अपने घरों के सुरक्षित वातावरण से परीक्षा देने में मदद करना है.
 
 
AIMA MAT 2021 Result: इन स्टेप्स से करें चेक
 
स्‍टेप 1: स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिए गए View/Download के टैब पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब MAT Result पर क्लिक करें.
स्‍टेप 4: लॉगिन पेज पर अपने रोल नंबर और रजिस्‍ट्रेशन नंबर को सबमिट करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें.