NEW DELHI-एनएचपीसी ने 25 मार्च 2022 को सीएसआर के अंतर्गत 05 पेट्रोलिंग वाहन हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद को प्रदान किए। इन वाहनों को एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद से श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी व फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर श्री विकास कुमार अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
इस अवसर पर श्री वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी), श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), श्री ए.के. श्रीवास्तव, सीवीओ सहित श्री नीतीश अग्रवाल, डीसीपी, फरीदाबाद एवं एनएचपीसी व हरियाणा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार का एक मिनी रत्न श्रेणी-Iउद्यम है। एनएचपीसी लिमिटेड भारत में जलविद्युत विकास के लिए एक प्रमुख संगठन है, जिसमें जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना के संबंध में अवधारणा से लेकर कमीशनिंग तक सभी गतिविधियों को करने की क्षमता है। 
 
एनएचपीसी ने सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी विविधता लाई है। कंपनी 1.09.2009 से एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनी है और इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 15,000 करोड़ रुपये है। 
 
एनएचपीसी लिमिटेड की वर्तमान में 24 बिजली स्टेशनों से 7071.2 मेगावाट की स्थापित क्षमता है, जिसमें इसकी सहायक कंपनी एनएचडीसी के साथ 2 बिजली स्टेशनों से 1520 मेगावाट शामिल है। 
 
एनएचपीसी वर्तमान में 5999 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता की कुल 9 परियोजनाओं के निर्माण में लगी हुई है। इसके अलावा, 10787.1 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 15 परियोजनाएं मंजूरी चरण में हैं और 1130 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 3 परियोजनाएं सर्वेक्षण और जांच चरण में हैं।