एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व पहलें शिक्षा, कौशल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण को दे रही हैं नई दिशा
कोरबा, 17 अगस्त 2026: एनटीपीसी कोरबा ने आज अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) पहलों को प्रदर्शित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व पहलें शिक्षा, कौशल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण को दे रही हैं नई दिशा
कोरबा, 17 अगस्त 2026: एनटीपीसी कोरबा द्वारा आज नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित विभिन्न पहलों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन पहलों का उद्देश्य बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय समुदायों को शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका सृजन एवं आधारभूत संरचना के विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री, उपस्थित रहे। उनका स्वागत श्री किशोर चंद्र पात्रा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी ने विशेष रूप से परियोजना प्रभावित ग्रामों के विकास में एनटीपीसी कोरबा द्वारा किए जा रहे नैगम सामाजिक दायित्व के कार्यों की सराहना की।
«“विकास का वास्तविक प्रभाव उन अवसरों से दिखाई देता है, जो हम अपने बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए सृजित करते हैं। मैं विशेष रूप से एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व पहलों की सराहना करता हूं, जो परियोजना प्रभावित ग्रामों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, आधारभूत संरचना और आजीविका सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य इन समुदायों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ सतत् विकास के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। इस प्रकार की पहल स्थानीय समुदायों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसरों के साथ आत्मविश्वासपूर्वक आगे बढ़ने में सक्षम बनाती हैं। मैं एनटीपीसी कोरबा के समावेशी एवं समुदाय-केंद्रित विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।”»
इस अवसर पर श्री किशोर चंद्र पात्रा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्थानीय समुदायों के लिए स्थायी अवसर सृजित करने के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
«“एनटीपीसी कोरबा में हमारा मानना है कि नैगम सामाजिक दायित्व केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ऐसे अवसरों का सृजन करना है, जो व्यक्तियों और समुदायों को आत्मनिर्भर बनने में सक्षम बनाएं। हमारा ध्यान शिक्षा को मजबूत करने, रोजगारपरक कौशल विकसित करने, महिलाओं एवं युवाओं को सशक्त बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा सामुदायिक आधारभूत संरचना के विकास पर है। इन पहलों से प्राप्त सकारात्मक परिणाम, विशेषकर परियोजना प्रभावित ग्रामों में, हमें स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने तथा उनके दीर्घकालिक विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।”»
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र कुमार देवांगन, वार्ड क्रमांक 18; श्री मुकुंद सिंह कंवर, वार्ड क्रमांक 54; श्री किशन केंवट, वार्ड क्रमांक 55; श्री जनक सिंह राजपूत, वार्ड क्रमांक 59; श्री तोमेश यादव, वार्ड क्रमांक 60; एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू; ग्राम पंचायत छुरी खुर्द के सरपंच श्री लखन भारिया; पूर्व पार्षद श्रीमती कविता नारायण राजपूत; श्री सरोज सांडिल्य; सामाजिक कार्यकर्ता श्री दीपक अग्रवाल; श्री अनिल यादव, पाटनवार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामुदायिक प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री नरेंद्र सचिव, श्री भूपेंद्र साहू, प्रदेश सचिव, श्री श्याम ध्रुव, श्री आर.के. सोनिकर, श्री रति देवांगन, पूर्व पार्षद श्रीमती कविता नारायण राजपूत, श्री नरेंद्र गोस्वामी, श्री सूर्य यादव एवं श्री आकाश श्रीवास्तव सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामुदायिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इन गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के विकास के लिए एनटीपीसी कोरबा एवं स्थानीय हितधारकों के बीच निरंतर सहयोग एवं सहभागिता को भी रेखांकित किया।
इनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एनटीपीसी कोरबा के निरंतर संवाद और सहभागिता को भी रेखांकित किया।
बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM): बालिकाओं में आत्मविश्वास और आकांक्षाओं का विकास
बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) एनटीपीसी कोरबा की प्रमुख पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षणिक एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इस वर्ष 123 बालिकाओं ने एक माह के आवासीय कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास निर्माण, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं जीवन कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम के शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत एवं उपलब्धियों की सराहना के साथ-साथ उन्हें अपने सपनों को आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।
सम्मानित प्रतिभागियों में परी कंवर, परी यादव एवं आराधना देवांगन शामिल रहीं।
शैक्षणिक अवसरों को सुदृढ़ बनाना
शिक्षा एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व पहलों का एक प्रमुख केंद्र है। एनटीपीसी कोरबा द्वारा कक्षा XI एवं XII के 25 विद्यार्थियों को JEE एवं NEET की कोचिंग प्रदान की जा रही है, जिसमें विशेष रूप से ग्रामीण एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सहयोग दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की तैयारी में सहायता के लिए 25 अध्ययन किट भी प्रदान किए गए।
छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) एवं अन्य आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाओं का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 125 विद्यार्थियों को अध्ययन किट वितरित किए गए, जिससे उन्हें प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं परियोजना प्रभावित ग्रामों के विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित कोचिंग, अध्ययन सामग्री एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए बेहतर तैयारी कर सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्राप्त कर सकें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के माध्यम से युवाओं का सशक्तिकरण
एनटीपीसी कोरबा द्वारा 70 विद्यार्थियों को CG Vyapam, सब-इंस्पेक्टर, रक्षा सेवाओं, SSC, अग्निवीर, बैंकिंग एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्थानीय युवाओं के लिए संचालित E-VOICE चार माह के प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से 11 विद्यार्थियों का कांस्टेबल तथा 5 विद्यार्थियों का नगर सैनिक के पद पर चयन हुआ है।
ये उपलब्धियां केंद्रित कोचिंग, उचित मार्गदर्शन तथा स्थानीय युवाओं की मेहनत एवं दृढ़ संकल्प के सकारात्मक परिणाम को दर्शाती हैं।
कौशल विकास एवं महिला आर्थिक सशक्तिकरण
कौशल विकास एवं महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व पहलों का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
इस दिशा में 20 बालिकाओं ने तीन माह का ब्यूटीशियन एवं हेयर स्टाइलिस्ट प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्हें NSDC प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण किट प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण उन्हें स्वरोजगार, आजीविका सृजन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता करेगा।
CIPET के माध्यम से 160 युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग एवं इंजेक्शन मोल्डिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा 20 युवाओं को ब्लो-मोल्डिंग में आवासीय प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट सहायता प्रदान की गई है। इन पहलों के माध्यम से युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल प्रदान कर उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना
एनटीपीसी कोरबा द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सामुदायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए भी विभिन्न पहलें की जा रही हैं।
लाटा में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया, जो सामुदायिक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी स्थान के रूप में कार्य करेगा।
इसके अतिरिक्त, इंदिरा नगर सामुदायिक भवन के रखरखाव एवं नवीनीकरण (R&M) के साथ-साथ नए शेड का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे स्थानीय समुदाय के लिए उपलब्ध सुविधाओं में सुधार होगा।
एनटीपीसी कोरबा द्वारा अन्य आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों में दरी में बस स्टैंड, जमनीपाली में कांजीहाउस तथा गोपालपुर में सड़क निर्माण शामिल हैं। ये कार्य स्थानीय नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।
स्वास्थ्य सेवा एवं आवश्यक सुविधाएं
स्वास्थ्य सेवा एनटीपीसी कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व पहलों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। मोबाइल हेल्थ क्लिनिक के माध्यम से अब तक 63,000 से अधिक लोगों को लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों से लगभग 3,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।
श्रवण संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे लोगों के सहयोग के लिए 24 लाभार्थियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके संवाद एवं दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायता मिलेगी।
गर्मियों के दौरान पेयजल की कमी को दूर करने के लिए एनटीपीसी कोरबा द्वारा 27 ग्रामों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति भी की गई। इससे जल संकट के समय ग्रामीण समुदायों को आवश्यक राहत प्रदान करने में मदद मिली।
समावेशी सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता
इन विविध नैगम सामाजिक दायित्व पहलों के माध्यम से एनटीपीसी कोरबा स्थानीय समुदायों की क्षमताओं को मजबूत करने और उनके लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें विशेष रूप से परियोजना प्रभावित ग्रामों, बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
शैक्षणिक अवसरों एवं प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग से लेकर रोजगारपरक कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सामुदायिक आधारभूत संरचना के विकास तक, ये पहलें समावेशी, सतत् एवं समुदाय-केंद्रित विकास के प्रति एनटीपीसी कोरबा की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
विद्यार्थियों की सफलता, सरकारी सेवाओं में चयनित हुए युवाओं, प्रशिक्षित महिलाओं तथा तकनीकी कौशल प्राप्त कर रहे युवाओं की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि लक्षित नैगम सामाजिक दायित्व हस्तक्षेप किस प्रकार सार्थक अवसरों और बेहतर आजीविका में परिवर्तित हो सकते हैं।
एनटीपीसी कोरबा स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर कार्य करते हुए सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध समुदायों के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है।
