सीएसआर के तहत पीएफसी ने 2.31 करोड़ रुपये का दिया मंजूरी
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के गांवों में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 2.31 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी है।

नई दिल्ली : पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के गांवों में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 2.31 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहायता को मंजूरी दी है।
उसी के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर डीएचएस थूथुकुडी, तमिलनाडु के साथ श्री अली शाह, कार्यकारी निर्देशक (एचआर और सीएसआर) पीएफसी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
इस पहल के माध्यम से, पीएफसी थूथुकुडी जिले में समुदायों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना "24x7" आपातकालीन देखभाल ओपी ब्लॉक और एक नया स्वास्थ्य सेवा केंद्र (एचएससी) स्थापित करने का इरादा रखती है।
