नई दिल्ली : सीएसआर के तहत मिजोरम के कोलासिब जिले के कावनपुई कॉलेज में स्मार्ट क्लास के कार्यान्वयन के लिए एनटीपीसी लिमिटेड और मिजो स्टूडेंट्स यूनियन (एमएसयू) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

इस एमओए पर एनटीपीसी की ओर से श्री लालदिनसांगा, उपाध्यक्ष, मिजो स्टूडेंट्स यूनियन (एमएसयू) और श्री शशि शेखर, एजीएम (एचआर) और श्री परेश माथुर, एजीएम (टीएस/पी एंड एस) ने हस्ताक्षर किए।
 

यह परियोजना शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंपनी अधिनियम की धारा 135, अनुसूची VII के खंड (ii) में निहित प्रावधानों के तहत की जा रही है।