नई दिल्ली: एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस को नेवेली में रक्तदान शिविर, सामूहिक वृक्षारोपण और COVID-19 स्क्रीनिंग अभियान का आयोजन करके मनाया।

श्री आर.विक्रमण, निदेशक / मानव संसाधन, NLCIL ने 17-09-2020 को जवाहर साइंस कॉलेज, नेवेली में एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि, COVID-19 महामारी के बावजूद, NLCIL की CSR सेल ने नेवेली में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

उन्होंने कहा कि एकत्रित रक्त सरकारी हेड क्वार्टर अस्पताल, कुड्डालोर को दान किया गया था, जिसका उपयोग जिले में कई लोगों की जान बचाने के लिए किया जाएगा।