संबलपुर: सीएसआर पहल में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल), ने ओडिशा के संबलपुर जिले में समबलपुर नगर निगम के आयुक्त की उपस्थिति में विकलांग जनों को ग्यारह ई-रिक्शा दिए हैं।
 
यह पहल अक्षम व्यक्तियों को स्वरोजगार करने और दैनिक आधार पर अपनी आजीविका अर्जित करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए की जा रही है। इससे वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकेंगे। एमसीएल, कलेक्टर, संबलपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चुने गए विकलांग लाभार्थियों को नौ और ई-रिक्शा देगा।
 
ई-रिक्शा स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं क्योंकि वे एक चार्जेबल बैटरी पर चलते हैं जो उत्सर्जन को कम करता है। इस परियोजना को विकलांगता पुनर्वास के लिए क्षेत्रीय केंद्र (आरसीडीआर), संबलपुर के साथ साझेदारी में निष्पादित किया गया है, जिसके लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 17.85 लाख रुपये की राशि आवंटित की है।