इंडसइंड बैंक ने लॉन्च किया ओडी/सीसी लिंक्ड कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड
यह कार्ड सीधे ग्राहक के मौजूदा OD या CC अकाउंट पर काम करता है। अलग से क्रेडिट लिमिट, बिलिंग साइकल या अलग से रीकन्सिलिएशन की जरूरत नहीं पड़ती। रोजमर्रा के बिजनेस खर्च को मुख्य वर्किंग कैपिटल लाइन से जोड़कर यह समाधान लिक्विडिटी मैनेजमेंट को आसान बनाता है और खर्चों पर पूरी पारदर्शिता व नियंत्रण देता है।

मुंबई, 11 सितंबर 2026: इंडसइंड बैंक ने व्यवसायों के लिए एक नया ओवरड्राफ्ट (OD) और कैश क्रेडिट (CC) लिंक्ड कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड व्यवसायों को कैश फ्लो पर बेहतर नियंत्रण, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मंजूर क्रेडिट लिमिट का स्मार्ट उपयोग करने में मदद करता है।
यह कार्ड सीधे ग्राहक के मौजूदा OD या CC अकाउंट पर काम करता है। अलग से क्रेडिट लिमिट, बिलिंग साइकल या अलग से रीकन्सिलिएशन की जरूरत नहीं पड़ती। रोजमर्रा के बिजनेस खर्च को मुख्य वर्किंग कैपिटल लाइन से जोड़कर यह समाधान लिक्विडिटी मैनेजमेंट को आसान बनाता है और खर्चों पर पूरी पारदर्शिता व नियंत्रण देता है।
इंडसइंड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जगदीप मल्लारेड्डी ने कहा, “आज के बिजनेस स्मार्ट और इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल सॉल्यूशंस चाहते हैं, जो ऑपरेशंस को आसान बनाएं और कैश फ्लो पर ज्यादा नियंत्रण दें। इंडसइंड बैंक का OD/CC लिंक्ड कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड मंजूर वर्किंग कैपिटल लिमिट को पेमेंट्स में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ती है। यह लॉन्च बैंक की डिजिटल क्षमता का इस्तेमाल करके बिजनेस और MSME को मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम है।”
कार्ड की मुख्य खासियतें
- OD/CC अकाउंट से सीधा लिंक – मंजूर लिमिट का रियल-टाइम इस्तेमाल
- अलग क्रेडिट लिमिट या बिलिंग साइकल नहीं – कैश फ्लो ट्रैकिंग आसान
- ट्रांजेक्शन कंट्रोल – रोजाना की लिमिट कभी भी सेट या बदल सकते हैं
- सेंट्रलाइज्ड एक्सपेंस मैनेजमेंट – खर्चों पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता
- ऑपरेशनल एफिशिएंसी – मैनुअल प्रोसेस और रीकन्सिलिएशन कम
- फ्लेक्सिबल यूसेज – रोटीने बिजनेस एक्सपेंस, वेंडर पेमेंट और ऑपरेशनल खर्चों के लिए
कार्ड से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के पेमेंट आसानी से किए जा सकते हैं। यह सीधे मंजूर OD या CC लिमिट से पैसा निकालता है। इससे सुविधा भी मिलती है और फाइनेंशियल डिसिप्लिन भी बनी रहती है।
कार्ड NPCI-RuPay, Mastercard और Visa नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म PropelGo Technologies द्वारा पावर्ड है। यह कार्ड देशभर के योग्य इंडसइंड बैंक बिजनेस कस्टमर के लिए अब उपलब्ध है।
