NEW DELHI-श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने 20.01.2022 को 800 मेगावाट एनएचपीसी पार्बती-II जलविद्युत परियोजना के दौरे के दौरान परियोजना के बचे हुए निर्माण कार्य की समीक्षा की एवं परियोजना को समय से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
वर्तमान में इस परियोजना द्वारा 348 मिलियन यूनिट विद्युत का वार्षिक उत्पादन किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर इस परियोजना द्वारा 3124 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन होने लगेगा। 
 
चूंकि, पार्बती-II जलविद्युत परियोजना से विद्युत उत्पादन होने के बाद जल की निकासी पार्वती-III पावर स्टेशन के जलाशय में होती है, अतः पार्बती-II जलविद्युत परियोजना के पूरी तरह से संचालित होते ही पार्बती-III पावर स्टेशन से का भी वार्षिक विद्युत उत्पादन वर्तमान में हो रहे 701 मिलियन यूनिट से बढ़ कर 1963 मिलियन यूनिट हो जाएगा।