NEW DELHI-सीएमपीडीआई ने एलिम्को और रांची जिला प्रशासन की सहायता से 29.01.2022 को रातू ब्लॉक कार्यालय, रांची में सीएसआर के तहत विकलांग व्यक्तियों को सहायता और सहायक उपकरण वितरित करने के लिए लाभार्थियों की पहचान के लिए तीसरे और अंतिम शिविर का आयोजन किया।  
 
इस शिविर के माध्यम से लगभग 130 लाभार्थियों की पहचान की गई और उन्हें 15 फरवरी 2022 तक आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
 
 इस अवसर पर श्री हरिशंकर बारिक, बीडी0, डॉ.एस.मंडल (ऑर्थो), डॉ. विकासकर (नेत्र) उपस्थित थे।  श्री मनोज सहाय, महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) सीएमपीडीआई;  श्रीमती  सुमन रस्तोगी, मुख्य प्रबंधक (सीएसआर) और सीएमपीडीआईएल के अन्य अधिकारी और आर्टिफिशियल लिम्ब मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एलआईएमसीओ) के प्रतिनिधि भी कार्यवाही की देखरेख में उपस्थित थे।