अध्यक्ष, सीआईएल ने की बीसीसीएल की समीक्षा
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">श्री. प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष, सीआईएल ने झारखंड के धनबाद में अपने मुख्यालय में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।</big></p>

NEW DELHI- श्री. प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष, सीआईएल ने झारखंड के धनबाद में अपने मुख्यालय में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में श्री. समीरन दत्ता, सीएमडी, बीसीसीएल और बीसीसीएल के वरिष्ठ प्रबंधन बैठक में उपस्थित थे, जबकि क्षेत्रीय महाप्रबंधक वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा में शामिल हुए।
श्री प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष, कोल इण्डिया लिमिटेड के दिनांक: 21.01.2022 को बीसीसीएल के समीक्षात्मक दौरे के उद्देश्य से धनबाद आगमन पर बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री समीरन दत्ता की अगुवाई में सभी उच्च अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बीसीसीएल मुख्यालय पहुंच कर उन्होंने बीसीसीएल की समीक्षा बैठक की।
कोल इण्डिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल ने तल-3 सभागार, कोयला भवन में आयोजित एक बैठक में ईआरपी (ERP) कार्यान्वयन प्रक्रिया और बीसीसीएल के भौतिक प्रदर्शन की समीक्षा की।
एसएपी(SAP)मॉड्यूल प्रमुखों के साथ ईआरपी टीम कार्यक्रम स्थल पर बैठक में शामिल हुई। क्षेत्रों के महाप्रबंधक अपनी टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विभिन्न एसएपी मॉड्यूल की प्रगति के साथ-साथ उनके नवीनतम कामकाज पर परियोजना प्रबंधन प्रणाली, कोयला उत्पादन और प्रेषण डेटा, मशीनरी रखरखाव, संयंत्र रखरखाव, सामग्री प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, बिक्री और वितरण, मानव पूंजी प्रबंधन और अस्पताल प्रबंधन जैसे विवरणों पर चर्चा की गई।
श्री अग्रवाल ने इसकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और ऐसे सभी मदों को जिनपर और विकास हो सकते हैं उनको जल्द से जल्द शामिल करने की सलाह दी ताकि बीसीसीएल में एसएपी के माध्यम से स्वचालित डेटा उत्पादन और प्रसंस्करण पूरी तरह से कार्य कर सके।
श्री अग्रवाल ने बीसीसीएल के कोयला उत्पादन, प्रेषण और ओबी हटाने की रिपोर्ट की भी समीक्षा की। उन्हें बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा यह जानकारी दी गयी कि आज की तारीख में बीसीसीएल लक्ष्य के अनुसार चल रहा है और वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करने की उम्मीद है।
श्री प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष, कोल इण्डिया लिमिटेड ने प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और बीसीसीएल के अध्यक्ष- सह-प्रबंध निदेशक श्री समीरन दत्ता, निदेशक (तकनिकी/परिचालन ) श्री चंचल गोस्वामी और निदेशक (तकनीकी ) योजना एवं परियोजना श्री जे पी गुप्ता के सक्षम नेतृत्व में पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री कुमार अनिमेष समेत मुख्यालय स्थित विभागों के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक भी उपस्थित थे।
