क्या आप अपना लेख प्रकाशित करना चाहते हैं? तो अभी रजिस्टर करें!

दिल्ली मेट्रो ने हासिल किया ऐतिहासिक इंजीनियरिंग मुकाम!
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो फेज-IV के मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (जनकपुरी वेस्ट-आर.के. आश्रम मार्ग) के निर्माण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। DMRC ने हैदरपुर बदली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो नेटवर्क के अब तक के सबसे ऊँचे प्वाइंट का निर्माण पूरा कर लिया है।
दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊँचा प्वाइंट:
490 मीटर लंबा सेक्शन, जो आउटर रिंग रोड के पास स्थित है, अब 28.362 मीटर की ऊँचाई (पियर नंबर 340) पर Yellow Line के हैदरपुर बदली मोड़ मेट्रो स्टेशन के ऊपर से गुजर रहा है। इससे पहले, दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊँचा प्वाइंट 23.6 मीटर (फेज-III पिंक लाइन, धौला कुआँ) था।
मुश्किल निर्माण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया:
✅ स्टील स्पैन का निर्माण: मौजूदा Yellow Line पर पुल बनाने के लिए विशेष इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।
✅ तीन चरणों में निर्माण: सुरक्षित और स्थिर संरचना बनाए रखने के लिए Macalloy Bars का इस्तेमाल किया गया, क्योंकि ज़मीन पर सपोर्ट देने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।
✅ रात के समय निर्माण कार्य: यात्री सेवाओं पर कोई असर न पड़े, इसलिए यह निर्माण रात के नॉन-ऑपरेशनल घंटों में किया गया।
दूसरा सबसे ऊँचा मेट्रो प्वाइंट भी तैयार!
DMRC ने हैदरपुर बदली मोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर 52.288 मीटर लंबा स्टील स्पैन भी सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह 27.610 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। संकरी जगह और रेलवे ट्रैक के पास निर्माण के चलते, DMRC की टीम ने 142-टन वजनी स्टील गर्डर को दो भारी-भरकम क्रेनों की मदद से लगाया।
यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा:
फेज-IV का मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन शुरू होने के बाद, दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क और मजबूत होगा। इससे यात्रियों की यात्रा का समय कम होगा और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।