SJVN का बड़ा योगदान; हिमाचल आपदा में किया 2 करोड़ का दान, कर्मचारियों ने किया 50 लाख का सहयोग

Sat , 15 Jul 2023, 5:55 pm
SJVN का बड़ा योगदान; हिमाचल आपदा में किया 2 करोड़ का दान, कर्मचारियों ने किया 50 लाख का सहयोग
SJVN का बड़ा योगदान; हिमाचल आपदा में किया 2 करोड़ का दान

नई दिल्ली: एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक, श्री नन्द लाल शर्मा ने जानकारी दी कि एसजेवीएन एच.पी. मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये की राशि का योगदान करेगा।
 

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

श्री नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन द्वारा वित्तीय सहायता इस सप्ताह की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और परिणामस्वरूप बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करेगी। भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़, भूस्खलन, घर और पुल टूट गया है जिससे बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच में भी काफी बाधा उत्पन्न हुई है।
 

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

श्री नन्द लाल शर्मा जी ने कहा कि एसजेवीएन राहत उपायों में सरकार के प्रयासों में हमेशा आगे रहेगा, "हम इस संकट की घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं और जारी राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हैं। हमें उम्मीद है कि फंड लोगों की मदद करेगा क्योंकि वे हाल ही की बाढ़ के बाद अपने जीवन का पुनर्निर्माण करेंगे। मैं भी सभी से अपील करता हूं कि आपदा को दूर करने के लिए जरूरतमंद की मदद करने के लिए उदारतापूर्वक दान करें।" भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर उन्होंने दुःख भी व्यक्त किया।
 
इससे पहले एसजेवीएन के कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना एक दिन का वेतन सीएम राहत कोष में लगभग पचास लाख रुपये दान कर दिया है।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
पीएसयू समाचार
Scroll To Top